
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी
रांची वूमेंस ने हजारीबाग वूमेंस को 10 विकेट से हराया
बेहतर प्रदर्शन कर रांची की गुर्लीन कौर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
देवघर। मंगलवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी के तहत आज का मैच हजारीबाग बनाम रांची के बीच खेला गया। देवघर को ग्रुप ए का वेन्यू मिला है इस ग्रुप में हजारीबाग, जमशेदपुर रांची, देवघर, रामगढ़ और गुमला की टीम भाग ले रही है। आज के खेले गए मैच में रांची वूमेंस ने हजारीबाग वूमेंस को 10 विकेट से हरा दिया। हजारीबाग टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग वूमेंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाने में सफल रही। हजारीबाग के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रेया शाह ने 25 गेंद खेल कर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज पूजा कुमारी ने 9 गेंद खेल कर 10 रन बनाई। रांची के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईशा और अंजुम दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए दो-दो विकेट लिया एवं पल्लवी, प्रीति और शैंपू यह तीनों गेंदबाजों ने मिलकर अपनी टीम के लिए एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 7 ओवर 4 गेंद में बिना विकेट खोकर 66 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। रांची के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रियंश्री ने 21 गेंद खेल कर 6 चौका की मदद से नाबाद 28 रन बनाई। वहीं दूसरे बल्लेबाज गुर्लीन कौर ने 26 गेंद खेल कर छह चौका की मदद से नाबाद 28 बनाई। हजारीबाग के तरफ से किसी गेंदबाज ने कोई विकेट नहीं लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रांची की गुर्लीन कौर को दी गई। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार और वकील अहमद थे एवं स्कोर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे। जबकि डीआरडीओ के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे। आज के मैच में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिव विजय झा, अनिल झा,संजय मालवीय, नीरज कुमार सिन्हा , इफ्तिखार शेख,अमरेंद्र कुमार ,अभय गुप्ता, कंचन कुमार सौरभ, आलोक राजहंस,राकेश पांडेय मौजूद थे। उक्त जानकारी जीता क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।









