
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली पर किया तिखा प्रहार
बाबा साहब को अपमान करने वाले संविधान बचाने की बात कर रहे हैं: सचिन
देवघर। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान और संविधान को अपमानित किया।कांग्रेस ने संविधान को संविधान नहीं बल्कि अपनी जागीर समझ ली। जब चाहो तब बदल डालो और आज वह संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। इस देश में किसी ने संविधान को अपमानित किया है, बाबा साहब को अपमानित किया है तो वह है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किया। 370 लगाकर राष्ट्र की एकता अखंडता पर प्रहार किया और देश की विभाजन को स्वीकार किया और आज संविधान बचाओ रैली कर रहे हैं। संविधान निर्माता बाबा साहब को भारत रत्न से वंचित रखा, बाबा साहब को मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार के लिए दिल्ली में जमीन नहीं दी गई। आरक्षण खत्म करने की बात कही और धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन किया, वही आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति किया है। कांग्रेस ने संविधान को राजनीतिक ढाल बनाया है सम्मान नहीं किया है। वर्तमान झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। सरकार की एक मंत्री हफीजुल हसन कहते हैं कि मैं संविधान को हाथ में रखता हूं और दिल में कुरान और इतना ही नहीं यह भी कहते हैं कि मुस्लिम को छोड़ दोगे तो मार काट हो जाएगा। एक संवैधानिक पद पर रहते हुए यह सरकार के मंत्री किस तरह संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं और कांग्रेस चुप रहती है यह कैसा तुष्टीकरण की नीति है। पहले तो अपने घर में ही संविधान को बचा नहीं पा रहे हैं और बाहर संविधान बचाओ रैली कर रहे हैं शर्म आने चाहिए कांग्रेस को। यह संविधान बचाने की रैली नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस अपने को बचाने के लिए कर रहे हैं।









