
पगला बाबा आश्रम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन
देवघर। धार्मिक, पर्यटन व आस्था का अटूट संबंध रखने वाला बाबानगरी देवघर से लगभग 10 किमी दूर जसीडीह पगला बाबा आश्रम मंदिर के मुख्य पुजारी का बुधवार को निधन होने से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस मंदिर में अखंड हरि कीर्तन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। मुख्य पुजारी के निधन पर लोगों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की कामना ईश्वर से की है। बता दें कि इस मंदिर में शरारती तत्वों की नजर लगी और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। यहां दूर-दूर से पर्यटक पूजा अर्चना व भ्रमण के लिए आते हैं।










