देवघर के सोनू मिश्रा के नेतृत्व में अमेरिका में मनाया छठ, अनुराग सौरभ व सलोनी सौरभ ने रखें व्रत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर के सोनू मिश्रा के नेतृत्व में अमेरिका में मनाया छठ

अनुराग सौरभ व सलोनी सौरभ ने रखें व्रत

देवघर। सूर्योपासना का महापर्व छठ बिहार, झारखंड व यूपी सहित देश के अन्य भागों में धुमधाम से मनाया गया। छठ माता की महिमा ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। देवघर के सोनू मिश्रा के नेतृत्व में अमेरिका में परंपरागत तरीके से छठ पर्व मनाया गया। इसमें अनुराग सौरभ और सलोनी सौरभ ने व्रत रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतीय शामिल हुए। इसमें अमेरिका के वुडबूरी शहर के तालाब में भगवान भाष्कर को अर्घ्य  देकर सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना की गई। इस संबंध में देवघर निवासी सोनू मिश्रा ने बताया कि अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों ने आस्था व श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया। इसमें बिहार व झारखंड के 50 से अधिक परिवार शामिल हुए।

अमेरिका में चार दिनों तक गूंजता रहा छठ गीत

मौके पर अमेरिका के शाकोपी व वुडबूरी शहर के अधिकांश लोग शामिल थे। नहाय-खाय से शुरू होकर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। इस दौरान चार दिनों तक कॉलोनी में भक्ति का माहौल रहा। घरों में छठ मइया के भजन गुंजते रहे। छठ महापर्व में सोनू मिश्रा, मनीष मिश्रा, रेणु मिश्रा, प्रकाश सिंह, रंधीर सिंह, स्तुति सिंह, रोहित मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रभात टेकरीवाल, प्रवीण पांडेय, वर्षा सिंह आदि लोग शामिल हुए।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें