भाजपा देवघर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा देवघर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

बैठक में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर हुई चर्चा

देवघर। शनिवार को शहर के एक होटल के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफोर्म तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि यह अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

सांसद मनीष जायसवाल व विधायक मंजू देवी का आगमन 14 को

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर आगामी 14 अक्टूबर को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल व जमुआ विधायक मंजू देवी के आगमन की जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी में पूर्ण समर्पण से जुटने का आग्रह किया। जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रयास है। यह केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि देवघर जिला में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए तत्पर है।

बैठक में उपस्थित लोग 

बैठक में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया झा, राजीव रंजन सिंह, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, धनंजय तिवारी, बलराम पोद्दार, अमृत मिश्रा, जूनियर बाबूलाल मरांडी, आशीष दुबे, सचिन सुल्तानिया, निरंजन देव, विपिन देव, संतोष मुर्मू, धनंजय खवाड़े, जयप्रकाश सिंह, गौतम राय, दिलीप सिंह, विष्णु राउत, सौरभ पाठक, सुलोचना देवी, संध्या कुमारी, विश्वनाथ रामानी, अमित कुमार, रमेश राय, बबलू पासवान, अमरजीत दुबे, दशरथ दास, संतोष मिश्रा, पंकज सिंह भदोरिया, बबलू कुमार, अमित कुमार, गौरी शंकर शर्मा, राजीव रंजन, रिंकू, निरंजन ठाकुर, विनोद गुप्ता, सरिता वर्मा, अंशदेव राजपूत, त्रिपुरारी दास, राजेश मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें