डढवा नदी छठ घाट का नगर निगम पदाधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डढवा नदी छठ घाट का नगर निगम पदाधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण 

देवघर। आगामी छठ पर्व की तैयारी को लेकर देवघर नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा व मनीष तिवारी द्वारा बुधवार को डढवा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट की साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा की स्थिति का जायज़ा लिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि घाट परिसर की साफ़-सफ़ाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति के अशोक सिंह ने बताया कि समिति की ओर से भी घाट की सजावट, पंडाल निर्माण एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों की तैयारी ज़ोरों पर है। विरेंद्र कुमार सिंह ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर घाट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय मालवीय, राकेश पांडेय उर्फ़ गौरे, नवीन शर्मा व ऋषि राज सिंह उपस्थित थे‌।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें