पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं: अन्नपूर्णा देवी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई 

पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं: अन्नपूर्णा देवी 

भाजपा जिला कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुई केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री 

कहा: आत्मनिर्भर और विकसित भारत बने इसके लिए स्वदेशी को भी अपनाना जरूरी है

विपक्ष के वोट चोरी के आरोप को चुनाव आयोग ने खारीज कर दिया है

देवघर। गुरुवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। शहर के बिलासी टाउन शिव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के गीत के साथ हुआ। मौके पर मंचासीन अतिथियों का जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज पूरे देश में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के उज्जवला योजना, मुफ्त अनाज वितरण, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत बने इसके लिए स्वदेशी को भी अपनाना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर जन जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय हो इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीएसटी स्लैब को घटाने से दुर्गा पूजा के मौके पर इसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है। आज भाजपा जो कुछ भी है हमारे महापुरुषों की बदौलत है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों को लेकर हम सबको आगे लेकर जाना है और इनके बताएं मार्ग पर चलना है। प्रधानमंत्री रात दिन देश के लिए कार्य कर रहे हैं। यह काफी खुशी की बात है कि आज हमारा देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश है और विश्व गुरु बनने के कगार पर है। एक-एक कार्यकर्ता की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। बिहार चुनाव को लेकर विपक्ष के वोट चोरी के आरोप के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष वोटर को दिग्भ्रमित करने के लिए इस प्रकार प्रलाप कर रहा है। विपक्ष के इस आरोप को चुनाव आयोग ने भी खारीज कर दिया है और सबूत देने को कहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत गर्व की बात है कि हम ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व संचालन महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने किया। जबकि मंच संचालन जिला मंत्री डॉ राजीव रंजन सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, गौरीशंकर शर्मा, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, सुलोचना देवी, आशा झा, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, राजीव सिंह, पंकज सिंह भदौरिया, विश्वनाथ रवानी, सचिन सुल्तानिया, पप्पू यादव, धनंजय खवाड़े, संजय यादव, संतोष मुर्मु, भूषण सोनी, दशरथ दास, विश्वनाथ रवानी, श्यामदेव चौधरी, मिथिलेश सिन्हा, विष्णु राउत, बुधन यादव, मोहन कुमार, संजय गुप्ता, रमेश राय, विनोद गुप्ता, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित लोगों थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें