अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की ज्ञानशीलता की सराहना, बीडीओ रजनीश कुमार की प्रेरणा से स्कूली बच्चों में शिक्षा के प्रति हुआ उत्साह का संचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की ज्ञानशीलता की सराहना

बीडीओ रजनीश कुमार की प्रेरणा से स्कूली बच्चों में शिक्षा के प्रति हुआ उत्साह का संचार

प्रखंड कार्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

देवघर। कहते हैं ना प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ अपना काम नहीं बल्कि समाज को भी सींचने का कार्य करते हैं। ऐसे ही एक प्रेरणा स्रोत अधिकारी जिले के सारवां में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश आनंद है। जिनकी प्रेरणा से स्कूली बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार हुआ है। वह केवल एक प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं बल्कि एक शिक्षक की भी भूमिका में याद कदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नजर आते हैं। बीडीओ रजनीश कुमार की प्रेरणा से ही गुरुवार को जिले के सारवां प्रखंड कार्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सारवां प्लस टू विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित और अधिकारियों ने अवलोकन कर स्कूली बच्चों के ज्ञानशीलता की सराहना की। मौके पर प्रदर्शनी लगाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान देखने को मिला कि गांव के बच्चों में विज्ञान की इतनी जानकारी थी कि उन्होंने  अधिकतर रनिंग प्रदर्शनी लगाया। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, एग्रीकल्चर सभी थीम पर प्रदर्शनी लगाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने ड्रोन भी बना। आयोजन को सफल बनाने में सीओ राजेश साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय देव सहित तमाम विद्यालय के शिक्षक व बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें