
ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 लोगों ने किया रक्तदान
देवघर। मानवता की सेवा में रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा जाता है। इसी भावना को जीवंत करते हुए फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवघर द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम “ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तत्वाधान में मंगलवार को संस्थान परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के प्राचार्य नृपेंद्र सिंह लिंगवाल, व्याख्याता श्वेता लिंगवाल, रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सह कोषाध्यक्ष सुधांशु शेखर बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेशानंद झा, विजय प्रताप सनातन, नरेंद्र झा, महेश कुमार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्राचार्य निरपेंद्र सिंह लिंगवाल ने कहा कि संस्थान सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में अग्रणी रहा है। हमारे छात्र केवल होटल प्रबंधन के क्षेत्र में दक्षता हासिल नहीं कर रहे, बल्कि सेवा और परोपकार के मूल्यों को भी आत्मसात कर रहे हैं। रक्तदान शिविर के आयोजन से छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के व्याख्याता श्वेता नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने जानकारी दी कि रक्तदान से एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में मददगार हो सकता है। देवघर में हर वर्ष थैलेसीमिया, डेंगू, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में रक्त की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह समय-समय पर रक्तदान कर इस संकट को दूर करने में योगदान दे। सभी रक्तदाताओं को उत्साह वर्जन हेतु प्रमाणपत्र और पौष्टिक आहार प्रदान किया। शिविर में मुख्य रूप से फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक अधिकारी सुरोजित नामानता, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम आलोक, सहायक व्याख्याता अखिलेश पटेल, रेडक्रॉस चेयरमैन श्री जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सह कोषाध्यक्ष सुधांशु बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, सुरेशानंद झा, नरेंद्र झा, महेश कुमार, आजीवन सदस्य श्री अभिजीत सिंह, सुप्रीति सिंह, देवघर ब्लड बैंक के श्री विश्वनाथ बक्शी, श्री राजकिशोर दास, सुश्री पूर्णिमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीर
आज रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में राजकुमार झा, बसंत कुमार झा, विशाल कुमार, आर्या गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, सुंदरम कुमार रवानी, आजम अंसारी, अनुराग मुर्मू, नयन घोष, शुभेंदु स्वरूप, संजीत मरांडी, आदिया जय टोप्पो, विशाल हंसदा, विष्णु पाहन, जयदेव मंडल, जाय शील, सत्यम जोशी, निरंजन यादव, अभिषेक कुमार देव, समीर कुमार राय, गोविंद प्रसाद मोदी, प्रसनजीत कुमार महतो, अनुपम आलोक, कैलाश पटेल आदि शामिल हैं।










