विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में दी गई कानूनी अधिकार पाने की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में दी गई कानूनी अधिकार पाने की जानकारी 

जरूरतमंदों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवघर। रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के देवघर व मधुपुर अनुमंडल के सभी दस प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया गया व आम लोगों को विविध जानकारी दी गई। साथ ही जिला के सभी न्यायिक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी विभिन्न प्रखंडों में उपस्थित थे। मौके पर लोगों को विधिक सहायता के बारे में बताया कि गरीब लोगों को जिले से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुफ्त कानूनी सहायता मिलती है तथा कानूनी अधिकार पाने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। न्याययिक दंडाधिकारियों ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को कानूनी सुविधा देने लक्ष्य है।

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में मनरेगा जाब कार्ड निबंधन, भूमि नामांतरण वाद, जेएसएलपीएस, तेजस्विनी, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति विभाग आदि के स्टाल लगाए गए थे। शिविर में जेएसएलपीएस की दीदियों के विभिन्न समूहों को चेक प्रदान किया गया। साथ ही ट्राई साईकल, बच्चों के बीच साईकल, बैग्स, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जॉब कार्ड के अलावा कृषि, शिक्षा, श्रम, मनरेगा, समाज कल्याण, पशुपालन, कल्याण विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 5

Leave a Comment

और पढ़ें