सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह उठाया सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह उठाया सवाल 

गणेश पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध को ले जारी नोटिस से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित 

किसी एक पर रोक और दूसरे पर छूट अस्वीकार्य है: गंगा 

देवघर। शुक्रवार को भाजपा नेता सह मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने सरकार व प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि सरकार व प्रशासन द्वारा केवल एक वर्ग की भावनाओं का ख्याल रखता है और हिन्दू समाज की परंपराओं पर लगातार रोक लगाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन जनता की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं को दबाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा, सरस्वती पूजा, दुर्गा पूजा, रामनवमी जैसे पावन अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाना सीधे-सीधे आस्था पर प्रहार है। जब दूसरे समाज के लोग बिना रोक-टोक डीजे बजाते हैं तो प्रशासन चुप रहता है। लेकिन जैसे ही हिन्दू समाज अपने पर्व-त्योहार पर उत्सव मनाना चाहता है, तभी प्रतिबंध और नोटिस थमा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मधुपुर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी द्वारा गणेश पूजा के मौके पर डीजे बजाने पर डीजे जप्त कर कार्रवाई किए जाने का नोटिस 31 अगस्त को थमाया गया है। यह हिन्दू आस्था और परंपराओं के साथ अन्याय है।

 

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के साथ हो रहे भेदभाव को तुरंत खत्म किया जाए। सभी समाजों के लिए एक ही नियम लागू हो, किसी एक पर रोक और दूसरे पर छूट अस्वीकार्य है। यदि सरकार व प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया तो भाजपा जनआंदोलन करने को बाध्य होगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें