
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने व अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
वीर कुंवर सिंह चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया गया पुतला दहन
देवघर। विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां स्व हिरा बेन को गाली देने व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस सिलसिले में रविवार को देवघर जिला भाजपा कमेटी द्वारा आक्रोश रैली निकाला गया। साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। आक्रोश रैली स्थानीय शिवलोक परिसर से निकल कर टावर चौक, एलआईसी मोड़ होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और बिहार में होने वाले चुनाव में निश्चित हार को देखकर बौखला गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं बल्कि देश का अपमान है। राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगना होगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां को गाली नहीं दी है बल्कि देश की मां को गाली दी है। लोकतंत्र में जनता समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि बिहार में वोट अधीकार यात्रा की हवा निकलते देख कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बिहार चुनाव में हार को देखकर राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी व उनकी मां हिरा बेन को गाली देकर देश की मां का अपमान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी होगी। महिला कभी ममता का रूप होती है तो कभी काली और दुर्गा का रूप धरकर कुकर्मियों का नाश भी करती हैं। इस लिए देश की महिला आक्रोशित है। देश की महिलाओं के आक्रोश से बचने के राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगना होगा। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, नवल राय, विशाखा सिंह, संतोष पासवान, भाजपा जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया, धनंजय खवाड़े, संतोष उपाध्याय, डॉ राजीव रंजन सिंह, आशीष झा, पंकज सिंह भदौरिया, सोनाधारी झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, विजया सिंह, संध्या कुमारी, कुसुम सिंह, अलका सोनी, प्रेमलता बरनवाल, मंजूश्री पासवान, विनीता पासवान, गौतम राय, धनंजय तिवारी, प्रदीप वर्मा, मुकेश पाठक, नीरज प्रकाश, बम-बम दुबे, निरंजन देव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










