बायो-मेडिकल वेस्ट की समस्या को ले अपनाया कड़ा रुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बायो-मेडिकल वेस्ट की समस्या को ले अपनाया कड़ा रुख 

नगर निगम ने मैक्किंग के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी चेतावनी 

देवघर। शनिवार को देवघर नगर निगम की ओर से नगर निगम क्षेत्र में फैले बायो-मेडिकल वेस्ट की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की ओर से जारी जन-सूचना में बताया गया कि कुछ निजी अस्पताल और नर्सिंग होम अपने बायो-मेडिकल कचरे जैसे सुई, सीरिंज, पट्टियां एवं अन्य खतरनाक अपशिष्ट को नगर निगम की कचरा पेटियों में डाल रहे हैं अथवा खुले में फेंक रहे हैं। यह कार्य न केवल अवैध है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न करता है। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण केवल अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही किया जाए। किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम द्वारा आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि स्वच्छ और सुरक्षित देवघर बनाने में सहयोग करें और इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत नगर निगम को दें।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें