
नगर निगम सफाई मित्रों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
पार्ट पार्ट में बकाया राशि जमा करने पर बनी सहमति
देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले देवघर नगर निगम के सफाई मित्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दोनों पक्ष में सहमति बनने के बाद स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया दो दिनों के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मांगों को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के द्वारा मांगो को मान लिया गया है। उन्होंने कहा कि बकाया इपीफ और पीफ करोड़ो में है, इसलिए पार्ट पार्ट में बकाया राशि जमा करने पर सहमति बनी तथा लंबे समय से लंबित एमएसीपी निर्धारण को लेकर एक कमेटी बना कर एक महीने के अंदर पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वार्ता में महासचिव रौशन राम, उपाध्यक्ष बिरजू राम, सुनील राम, सचिव सुनील माहो, बबलू राम, संगठन सचिव पप्पु राम, पप्पु धपरा, किसन राम, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, चंदन राम, मुखिया धपरा सहित अन्य कर्मी शामिल थे। अध्यक्ष संजय मंडल बताया कि वार्ता सौहार्द रूप से संपन्न हुआ। जिसे फ़ेडरेशन के लोगो ने अपनी सहमति दी। मांगों को लेकर लिखित समझौता होने के बाद सोमवार से हड़ताल स्थगित कर दिया गया है और आज से सभी कर्मी अपने काम पर लौट गये है। वार्ता संपन्न होने के बाद नगर निगम डीपो में सफाई मित्रों को वार्ता के दौरान हुए समझौते की जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि हड़ताल अवधि दो दिन के मजदुरी भी नगर निगम की ओर से दिया जाएगा। मौके पर नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित थे।









