देवघर नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल कल से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल कल से 

झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर हड़ताल पर जाने का लिया गया निर्णय 

देवघर। शुक्रवार को झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक मांगों के समर्थन में हुई। जिसमें हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि वर्षों से इपीएफ, पीएफ, एमएसपी लंबित है। इस बाबत कई बार देवघर नगर निगम के  नगर आयुक्त से पत्राचार करके मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। हर बार आश्वसन देकर और समय लेकर  कर्मचारियों के साथ छल करने का काम किया है। नगर आयुक्त के झूठे आश्वासन से कर्मचारियों में आक्रोश की भावना बढ़ गई है। आज कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि ज़ब तक मांग को पूरा नहीं किया जाता है हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि दैनिक कर्मचारी का इपीफ लगभग एक करोड़ 50 लाख के करीब है और नियमित कर्मी का पीफ लगभग 50 लाख है बकाया है, जो आज तक जमा नहीं किया गया है। वही नियमित कर्मियों का एमएससीपी निर्धारण आज तक नहीं हुआ। इन्ही मांगो के समर्थन मे कल 23 अगस्त से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में फ़ेडरेशन के महासचिव रौशन राम, उपाध्यक्ष बिरजू राम, सुनील राम, सचिव सुनील माहो, बब्लू राम, प्रदीप राम, पप्पु राम, किसन राम, संदीप राम, कोषाध्यक्ष चंदन राम, मुखिया धपरा सहित  कर्मी उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें