विहिप बजरंग दल की ओर से भारत संकल्प दिवस सह विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विहिप बजरंग दल की ओर से भारत संकल्प दिवस सह विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया 

देवघर। गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के तत्वावधान में स्थानीय शिवलोक परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस सह विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित राष्ट्र भक्त सनातनियों के द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत का संकल्प लिया गया। विश्व हिन्दू परिषद् के विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक वृहद्तर राष्ट्र था, लेकिन कुछ एतिहासिक भूल एंव घटनाक्रम के परिणामस्वरूप विभाजित होता चला गया। आधुनिक आफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश सब भारत के अंग थे। लेकिन कालक्रमानुसार कुछ तात्कालिक घटनाओं के बाद भारत का विभाजन होता चला गया। आज के दिन भारत का विभाजन कर पाकिस्तान एक अलग देश बन गया। यह विभाजन जमीन का ही नहीं बल्कि दिलों का विभाजन था, मानवता का विभाजन था। जिसमें अनेक भारतियों को अपना बलिदान अपनी शहादत देनी पडी़ थी। कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस है। पूरे देश में काफी हर्षोल्लास के साथ आजादी के इस त्यौहार को मनाया जाएगा लेकिन इसके पहले 14 अगस्त 1947 की विभिषिका कीमत और देश विभाजन की घटना को भूला नहीं जा सकता है। वर्तमान और भावी पीढ़ियों को इतिहास की इन घटनाओं और वृहद्तर भारत के प्राचीन स्वरूप को जानने की आवश्यकता है। आज हम सभी देशवासियों को अपनी एकता और अखंडता को ध्यान में रखते भारत को फिर से वैभवशाली वृहद्तर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लेना है। मौके पर जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, नगर सह मंत्री चंदन मिश्रा, नगर सह संयोजक शिवनाथ राव, जिला बालोउपासना प्रमुख शुभम कश्यप, मोनु केशरी, प्रकाश कुमार, मोहन कुमार, कुन्दन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें