हर घर तिरंगा कार्यक्रम राष्ट्र भक्ति व सेवा ओतप्रोत है: रीता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को ले भाजपा की बैठक में बनी रणनीति 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम राष्ट्र भक्ति व सेवा ओतप्रोत है: रीता 

कार्यक्रम को जनता के सहयोग से सफल बनाए कार्यकर्ता: पंकज 

देवघर। शुक्रवार को भाजपा मोहनपुर प्रखंड के विभाग भवन में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विभूति झा ने की। मौके पर हर घर तिरंगा को लेकर बैठक की प्रभारी रीता चौरसिया सह प्रभारी के रूप में पंकज सिंह भदोरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई। मौके पर मोहनपुर मंडल प्रभारी रीता चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो राष्ट्र भक्ति व सेवा ओतप्रोत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने देशवासियों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का काम किया है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को भाजपा का काम एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय भक्ति का जुनून देशवासियों में जागना है। उन्होंने अपील किया हर देशवासी 15 अगस्त को अपने घर के छत पर सुबह में तिरंगा लगाए और शाम में तिरंगा को उतार ले। तिरंगा ही हमारी शान है, तिरंगा ही भारत की जान है, तिरंगा ही हिंदुस्तान की पहचान है। पार्टी की देवतुल्य कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अपने-अपने भूतों पर जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों को बतलावे और जनता जनार्दन को इस बार फिर केंद्र में और झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। कार्यक्रम सह प्रभारी पंकज सिंह भदोरिया ने कहा राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मोहनपुर प्रखंड के जनता के सहयोग से सफल बनाना है। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा मुख्य रूप से जगन्नाथ यादव, सुनील यादव, महेंद्र प्रताप शाह, बबलू घोष, शालिग्राम सिंह, सुरेंद्र यादव, बिंदी रावत, बिरजू तांती, उषा दास, राजेश यादव, सौरभ सुमन यादव, अशोक यादव, पुतुल देवी, गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें