सारेगामापा संगीत संस्थान भक्ति गीतों से झुमा रहा है कांवरियों को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारेगामापा संगीत संस्थान भक्ति गीतों से झुमा रहा है कांवरियों को

देवघर। श्रावण मेला में कांवरियों के सेवा में अनेक संस्थाएं अपने अपने तरीके से सेवा में लगे रहते हैं। इसी क्रम में सारेगामापा संगीत संस्थान भी जिला प्रशासन के तत्वावधान में तथा विभिन्न सेवा शिविरों में कांवरियों की सेवा भजन के कार्यक्रम के द्वारा कर रहा है। ज्ञात हो कि इस वर्ष भी सारेगामापा संगीत संस्थान ऑडिशन में अव्वल स्थान पर रहा। इस ग्रुप में एक से एक नामी गिरामी तथा सुरीले कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झुमा रहे हैं और उन्हें स्फूर्ति प्रदान कर रहे हैं। दुम्मा, आध्यात्मिक भवन, कोठिया, बाघमारा, बीएड कॉलेज और मारवाड़ी युवा मंच के सांस्कृतिक मंच पर इनकी प्रस्तुति के दौरान कांवरिया झूम के और नाच के भजन का भरपूर आनंद ले रहे हैं। अभिषेक सूर्य , राज नंदिनी, अनन्या एंजल, धर्मवीर सिंह, विजय कुमार, अंशिका झा, उमा भारती, संतोष कुमार,  फाल्गुनी यादव, दिलीप कुमार यादव और ऋचा अपने सुरीले आवाज से सबका मन मोह रहे हैं। दूसरी ओर बाल कलाकार अभिनंदिनी आन्या, आद्रिशा कशिश, अक्षिका आर्या, दिव्यांशी, अवनी कृति, विशाल, सार्थक, सौम्य, सान्वी मोदी, दित्या, आभया, काव्या, आयांश, आरव और केशव की प्रस्तुति देखकर सभी स्तब्ध रह जा रहे हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें