रौनियार वैश्य संघ व रौनियार महिला समिति ने खिजुरिया में की कांवरिया बम की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रौनियार वैश्य संघ व रौनियार महिला समिति ने खिजुरिया में की कांवरिया बम की सेवा

देवघर। श्रावण मास की पावन बेला में सेवा ही सच्चा धर्म है के उदात्त संकल्प को साकार करते हुए रौनियार वैश्य संघ देवघर एवं रौनियार महिला समिति ने कांवरिया पथ खिजुरिया में संयुक्त बैनर तले प्रत्येक रविवार और सोमवार को कांवरिया बमों की सेवा की। इस सेवा में जल यात्रा में संलग्न शिवभक्तों को शुद्ध सादा जल, शरबत, लस्सी, पेठा, केला, सेव व सुखे मेवे आदि वितरित किए गए। यह सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण की भावना से संपन्न हुआ। सेवा कार्य में पुरुष एवं महिला सदस्यों ने समान रूप से तन-मन-धन से भागीदारी की। यह सेवा का  कार्य संगठन के अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में  अनुशासित, योजनाबद्ध और अत्यंत प्रभावी रूप से सम्पन्न हुआ। समिति की मातृशक्ति ने सेवा भाव को कर्म में ढालते हुए यह साबित कर दिया कि संगठित महिला शक्ति किसी भी सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा सकती है। सेवा शिविर में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा, और हर शिवभक्त के चेहरे पर सेवा पाने का संतोष झलकता रहा। यह सेवा आगामी रविवार और सोमवार को पुनः आयोजित की जाएगी। रौनियार वैश्य संग बीते एक दशक से श्रावण मास  मे निःस्वार्थ भाव से साप्ताहिक कांवरिया सेवा करता आ रहा है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें