एनएच डिवीजन की ओर से की गई कांवरियों की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनएच डिवीजन की ओर से की गई कांवरियों की सेवा 

देवघर। पवित्र सावन मास की दुसरी सोमवारी को एनएच डिवीजन के अधिकारियों द्वारा जलार्पण के लिए कतारबद्ध शिव भक्त कांवरियों की सेवा की गई। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच फल, जल, नींबु पानी, शरबत, चाय, फलाहारी जलेबी का नि: शुल्क वितरण किया गया। एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता रविपथ मांझी ने कांवरियों की सेवा करने के दौरान कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। श्रावणी मेला में 105 किमी दूर उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से बाबानगरी देवघर तक की यात्रा पैदल तय कर बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलार्पण करते हैं। इस दौरान थके हारे कांवरिया भक्तों की सेवा करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है। मौके पर सहायक अभियंता शैलेश प्रसाद सिंह सहित सभी कर्मचारी पदाधिकारी कांवरियों की सेवा में लगे हुए थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें