देवघर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू सहित अन्य नेता का किया गया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू सहित अन्य नेता का किया गया स्वागत 

देवघर। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर सेवा विमान से बाबा नगरी देवघर पहुंचे‌। उनके साथ झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सेवा विमान से आज दिल्ली से बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आगमन हुआ। झारखंड आगमन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह-राज्य समन्वय समिति झारखंड सरकार के सदस्य केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रदेश नेताओं के साथ देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव के राजू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सड़क मार्ग से नेतागण गोड्डा के लिए प्रस्थान कर गए।

जहां साहेबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाक़ात कर संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया जाएगा। उपरोक्त नेताओं का स्वागत करने वालों में स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मिडिया सेल के प्रदेश चैयरमेन सतिश पाल मुंजनी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, प्रवक्ता रियाजुल अंसारी, ओबीसी आयोग के सदस्य नरेश बर्मा, अशोक चौधरी, सतीश केडिया, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, सोसल मीडिया कोर्डिनेटर संजय कुमार, अवधेश प्रजापति, विवेक मिश्रा, गोपाल केशरी, दीपक सिंह, आदित्य सरोलिया, एनएसयूआई के रवि बर्मा, शैफ दानिश, प्रियांशु कुमार, गोलू, युवा कांग्रेस के विशाल वत्स, दिवाकर कुमार, संजीव यादव, राजा साहिल, अटल मिश्रा, सूरज कुमार अरबाज, संतोष यादव, आधीर बर्मा आदि मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें