आयुष संतोषी को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुष संतोषी को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सम्मानित 

देवघर। सोमवार को देवघर परिषदन में झारखंड के मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सह नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों बेंच प्रेस में झारखंड स्टेट चैंपियन आयुष संतोषी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम उम्मीद करते की आयुष संतोषी झारखंड ही नहीं पुरे भारत का नाम रौशन करें और गोल्ड मेडल ट्रॉफी जीतकर लाएं। मौके पर देवघर जिला सभी प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय पदाधिकारी सुरेश साह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा की नीलम कुमारी, मनोज दास, नन्द लाल दास, बैजु दास आदि उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें