राम विलास पासवान की 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम विलास पासवान की 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

देवघर। शनिवार को स्थानीय बाबा होटल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में पद्मभूषण स्व राम विलास पासवान की 79वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ ने की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने स्व पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आशुतोष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व राम विलास पासवान के सामाजिक न्याय, दलित उत्थान और कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का मसीहा बताया। वरिष्ठ नेता लालमणि झा ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन समर्पण, सामाजिक समरसता, समानता और जनसेवा को समर्पित था। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में  आशुतोष मिश्रा प्रदेश महासचिव, लालमणि झा प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सह संथाल परगना प्रभारी, टाईगर रमेश सिंह प्रदेश सचिव, विक्की कुमार मठपति जिला अध्यक्ष आई‌‌टीसेल, नगर अध्यक्ष राजीव ठाकुर सहित अन्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। उक्त जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें