राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने लिया बाबा बैद्यनाथ का लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने लिया बाबा बैद्यनाथ का लिया आशीर्वाद

गंगा हरि लेन स्थित शनि मंदिर में माथा टेका

देवघर। मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व रांची नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ आशा लकड़ा देवघर दौरे पर थी। यह उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में माथा टेका और बाबा से आर्शीवाद लिया। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय गंगा हरि लेन स्थित शनि मंदिर में माथा टेकर आशीर्वाद लिया। साथ ही झारखंड के जनता जनार्दन के कल्याण हेतु प्रार्थना की।  उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद वह बिहार के बांका के लिए रवाना हो गई। मौके पर भाजपा के जिला मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें