कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने प्रदेश प्रभारी के राजू का किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने प्रदेश प्रभारी के राजू का किया स्वागत

देवघर। गुरुवार को कांग्रेस के संगठन सृजन को लेकर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने देवघर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू का कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रभारी को बाबानगरी का परंपरागत अंगवस्त्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने बैठक के दौरान प्रभारी से संगठन के मुद्दे पर गुफ्तगू करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया। वहीं मुलाकात की जानकारी देते हुए दिनेशानंद झा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी पांच दिनों तक झारखंड और संथाल परगना में रहेंगे। बाबानगरी से उन्होंने अपने कार्यक्रम को शुरू किया यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश व संथाल परगना में कांग्रेस पार्टी को प्राप्त होगा और संगठन आने वाले दिनों में मजबूत और धारदार बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाले चार वर्षों में होगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें