
झामुमो महानगर कमेटी वार्ड नंबर एक से करेगी घर-घर चलो अभियान की शुरुआत
मुहल्ले व गली की जानेंगे समस्या और करेंगे समाधान: प्रदीप
देवघर। समस्या आप बताओ समाधान हम ढूंढेंगे के स्लोगन के साथ झामुमो नगर कमेटी शुक्रवार से यानी रथयात्रा के दिन से नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में झामुमो कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेगे। साथ ही उनकी गली, मोहल्ले की समस्या को जानेंगे और समाधान का प्रयास भी करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड संख्या एक से किया जाएगा। इस संबंध में झामुमो महानगर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि संगठन की ओर से नगर निगम के लोगों की समस्या को करीब से जानने का मौका इस कार्यक्रम के माध्यम से मिलेगा। साथ ही हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी कार्यक्रमों को भी झामुमो के कार्यकर्ता बताएंगे और उनकी समस्या सुनने के बाद समाधान के लिए लग जाएंगे।महानगर कमेटी सहित निगम क्षेत्र के केंद्रीय समिति सदस्य, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी, महानगर कमेटी के पदाधिकारी एवं जिस वार्ड में कार्यक्रम होगा उस वार्ड के वार्ड अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम पदाधिकारी से आग्रह किया गया है कि वे सभी इस अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें।









