केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद निशिकांत दुबे व उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित अन्य योग दिवस में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद निशिकांत दुबे व उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित अन्य योग दिवस में हुए शामिल 

योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति प्रवाह होता है: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

आज के तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा है: डॉ निशिकांत दुबे 

देवघर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को विराय इन के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी, काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चें, विभिन्न संस्थाओं के सदस्य आदि उपस्थित थें।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ की दुनिया मे योग की आवश्यकता सभी को है। योग को नियमित रूप से करते हुए अपने जीवन मे आत्मसात करने करें, ताकि योग से हमारे अंदर कंसंट्रेशन (एकाग्रता), कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास) और कामनेस (शांति) का प्रवाह हो। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल योग को जन्म दिया, बल्कि उसे आधुनिक विज्ञान के अनुरूप ढालकर दुनिया को इसका लाभ भी दिया। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है। पूरे विश्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में योग अब एक कारगर माध्यम बन गया है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी गई एवं स्वास्थ्य, अनुशासन एवं खुशहाली के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा है। यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व कि बात है कि योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है एवं 21 जून को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

इसके अलावा योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य मूलक आसनों एवं प्रणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन भी सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें