पीएम मोदी के 11 साल कार्यकाल को ले मानिकपुर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के 11 साल कार्यकाल को ले मानिकपुर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन

आज भारत में कोई व्यक्ति भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं है: नारायण दास 

देवघर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मानिकपुर मंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल कार्यकाल को लेकर कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में किया गया। पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल बेमिसाल, विकसित भारत कर्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक नारायण दास ने सभी कार्यकर्ता ओर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मानिकपुर मंडल संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण 11 के साल के कार्यकाल को हम गर्वपूर्ण अमृतकाल मनाने से भारतवासियों को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 2014 से 2025 तक नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण हुए हैं। इन 11 सालों में 1-1 दिनका ब्यौरा यही कहता है कि हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में भारत का विकास हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था मेक इन इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, आत्मनिर्भरता, बैंकिंग सुविधा, यूपीआई पेमेंट जिसको देखकर कई देश-विदेश के लोग चौकन्ने रह गए हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण दिया। 2014 में जहां 7 एम्स थे, आज देश में वही 23 एम्स है। धारा 370 का खात्मा, श्री राम मंदिर का निर्माण धार्मिक प्रताड़ितों के लिए सीएए कानून संशोधन में संशोधन, 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक कानून, जीएसटी लागू, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदुर जैसे स्वर्णिम प्रदर्शन कर हमारी भारतीय सेवा को नई रूप दिशा दशा दिया है। कोरोना की भयंकर महामारी के बाद भी अपने देश को बेखुदी संभाला है। आयुष्मान सेवा से करोड़ों लोगों को बीमारियों से लड़ने के लिए जीवन कार्ड प्रदान किया। पूरी दुनिया में ऐसी योजना नहीं है, जहां हर घर खद्यान्न, हर घर नल, हर घर बिजली, गैस जैसे हजारों योजनाओ का आज भारतवासी लव उठा रहे हैं। पोलियो जैसे कई बीमारियों की वैक्सीन आज खुद आराम से गांव गांव तक घर-घर तक पहुंच रही है। आज भारत से लगभग कुपोषण गायब हो चुका है। आज भारत में कोई व्यक्ति भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं है। मनरेगा जैसी योजना से कोई बेरोजगार भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ भी भारत अकेला सशक्त खड़ा है और लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि एक दिन आतंकवाद भी जड़ से खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम मंडल  अध्यक्ष अशोक यादव, महामंत्री उचित राय, रंजीत पाठक, सुभाष, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष मंडल, सुमित रामानी, दीपक राय, सुरेंद्र भारती, सुभाष कापड़ी, मथुरा मंडल आदि  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें