आजसू की बैठक में श्रावणी मेला सेवा शिविर लगाने का फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजसू की बैठक में श्रावणी मेला सेवा शिविर लगाने का फैसला 

आगामी 22 जून को आजसू पार्टी का मनाया जाएगा स्थापना दिवस

बैठक में शामिल हुए सुदेश, चंद्रप्रकाश, ध्रुव, राजा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता 

देवघर। गुरुवार को आजसू पार्टी केन्द्रीय कार्यालय रांची में संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया। मौके पर संथाल परगना के सभी छह जिलों के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजुद थे। जिसमें देवघर जिला से केन्द्रीय सचिव राजा साहनी, पुर्व देवघर जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह सहित अन्य लोग शामिल है। केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद ने कहा की केन्द्रीय कमेटी के आदेशानुसार 22 जून को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस रांची मुख्यालय में मनाया जाएगा एवं पुरे झारखंड से आजसू पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आएंगे। ख़ास कर इस बार संथाल परगना की 52 प्रखंड को फोकस किया जाएगा। क्योंकि अब संथाल परगना के लोगों ने इस झुठी सरकार से पुरा गुस्सा और रोष बना हुआ है और भय और भ्रष्टाचार का  माहौल बना हुआ है। इसलिए संथाल परगना के कार्यकर्ताओं के साथ इस बार जनता भी स्थापना दिवस पर 22 जून को हजारों की संख्या में रांची कुच करेंगे। साथ ही बैठक में सावन में गिरिडीह के सांसद चन्द्रपकाश चौधरी के द्वारा भव्य कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बहुत सारी कांवरियों को सुविधाएं दिया जाएगा और आजसू पार्टी के केंद्रिय अध्यक्ष के साथ-साथ विधायक एवं पूर्व विधायक एवं सांसद लोग भी इस बार पूर जोश के साथ सेवा कांवरियों का किया जाएगा। बैठक में आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष के साथ गिरिडीह के सांसद चन्द्रपकाश चौधरी, मांडू के विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पुर्व विधायक लम्बोदर महतो, केन्द्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, हशन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, संजीव महतो, ध्रुव प्रसाद साह, राजा साहनी, अजय कुमार, सुरेश महतो, राजेश महतो एवं संथाल परगना के प्रमुख पदाधिकारी मौजुद थें।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें