
बाबा मंदिर परिसर में रखे लौह सामग्री से श्रद्धालुओं को हो रही है परेशानी
देवघर। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को कड़ी धुप से राहत देने व सुविधा को लेकर बाबा मंदिर प्रबंधन की ओर से लगाया गया छावनी अब खोल दिया गया है। लेकिन उसके लोहा के खंभे आदि सामग्री को मंदिर परिसर में ही यत्र तत्र रख दिया गया है। जिससे परिक्रमा करने सहित पूजा अर्चना करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। जिससे श्रद्धालुओं के तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश देखा जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि लोहा के खंभे से चोट लगने के कारण कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने बाबा मंदिर प्रबंधन से शीघ्र उक्त सामग्री को हटाने की मांग की है।







