जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 21 पौधारोपण, 51 पौधे ग्रामीणों के बीच वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 21 पौधारोपण, 51 पौधे ग्रामीणों के बीच वितरित 

देवघर। जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 21 पौधा का रोपण तथा 51 पौधे ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप की अध्यक्ष दयानंद कुमार के द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय दरोगा मंडल के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर अस्पताल के डॉ अजय कुमार को सम्मानित किया गया। गांव के चिल्ड्रन अकादमी के शिक्षक किशोर कुमार बरनवाल ने पर्यावरण के विशेष मुद्दों को लोगों को समझाया। सदर अस्पताल के डॉ आदित्य शेखर ने लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा उनसे सतर्क रहने के लिए कहा। रवि रावत के द्वारा जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के सदस्यों को सम्मान दिया गया तथा उनका हौसला बढ़ाया गया। तेली साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण मंडल के द्वारा लोगों को वृक्षों के महत्व बताया गया। कोरीडीह के शिक्षक उत्तम कुमार के द्वारा लोगों के बीच उत्साह वर्धन किया गया। अमेरिका के डायरेक्टर प्रमोद कुमार के द्वारा लोगों के बीच पर्यावरण के विषय में चर्चा किया गया। वंदना सेवा सदन के डायरेक्टर सुजीत मंडल ने भी पर्यावरण के विषय में चर्चा की। वैज्ञानिक देवोपम मुखोपाध्याय ने लोगों को वृक्षों के कार्यों तथा उनके फायदे के बारे बताया। कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन छोटू मंडल के द्वारा सजावट का कार्यक्रम किया गया। उप सचिव के पद पर आसीन चुनचुन मंडल के द्वारा अतिथियों का सम्मान प्रकट किया गया। महामंत्री के पद पर आसीन शिव मंडल के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। उप कोषाध्यक्ष नंदलाल कुमार के द्वारा वृक्षों को लाया गया। ग्रुप के सदस्यों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में सहयोगी राजू मंडल, सागर मंडल, आशीष कुमार, नित्यानंद कुमार, काली कुमार, कृष्ण कुमार, कुंदन कुमार, अंगद कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार, उमेश कुमार, राजेश मंडल, राजनंदन कुमार, सत्यम कुमार, रवि कुमार, गजानंद कुमार, सदानंद कुमार, विद्यानंद कुमार, अभिनंदन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें