
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश सुजीत नारायण प्रसाद का किया गया स्वागत
देवघर। गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश सुजीत नारायण प्रसाद का स्टेट हाईकोर्ट हाउस देवघर में आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर प्रधान जिला जज अशोक कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग व अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।








