
जनहित पार्टी की ओर से 26 मई को आयोजित धरना में भाग लेने कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
देवघर। जनहित पार्टी की ओर से आगामी 26 मई को देश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालने को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना एवं महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में देवघर से कई कार्यकर्ता भाग लेने के लिए शुक्रवार को राजेश तिवारी व विशाल बिंदल के नेतृत्व में जसीडीह स्टेशन से रेल मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। मौके पर राजेश तिवारी ने कहा जिस प्रकार आज झारखंड में भी बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा जमा लिए हैं। जिससे आज यहां के मूल आदिवासियों के लिए रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है विशाल बिंदल ने कहा कि असम में 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत की नागरिकता लेने के लिए तैयार है इनको किसी भी हालत में भारत की नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। यह हमारे देश में रहकर हमारे देश के खिलाफ ही षड्यंत्र रचते है। इनको किसी भी हालत में भारत की नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। देवघर से धरना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से अमरेश चौधरी, राजेश तिवारी, विशाल बिंदल, उर्मिलेश झा, मनीष चौधरी, विजय पांडेय, वरुण महतो ज्योति कुमारी, संगम कुमारी, उत्तम कुमार रामा नन्द सिंह दिनेश कुमार राकेश कुमारसहित कई कार्यकर्ता विभिन्न ट्रेनों से रवाना हुए।








