
एक सप्ताह बाद भाजपा नेता बाबा बलियासे को मिली जमानत, पहुंचे घर
कहा मैं समाजसेवक हुं और यह काम अनवरत जारी रहेगा
बाबूजी का प्यार शुद्ध स्वस्थ आहार अब रात में भी चलेगा
देवघर। आइएसबीटी बाघमारा में रंगदारी मांगने को लेकर हुई मारपीट मामले में जसीडीह थाना में दर्ज मामले में 14 मई को पुलिस द्वारा भाजपा नेता नागेन्द्र नाथ बलियासे को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के एक सप्ताह बाद वह जमानत पर जेल से 22 मई को बाहर आए। उनके घर आगमन को लेकर गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान व हवन विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न किया गया। साथ ही परिजनों व बच्चों के हाथ पंडितों को भारतीय परिधान धोती भेंट कर सम्मानित किया। जेल से बाहर आने के बाद भाजपा नेता नागेन्द्र नाथ बलियासे ने कहा कि यह बाबा नगरी है और मैं बाबा का एक सेवकों हुं। मेरा एक उद्देश समाज सेवा है और यह काम हमेशा चलता रहेगा। पिछले दिनों बिना जाने, समझी और सोचे मेरे ऊपर जिन्होंने झूठा आरोप लगाया और मेरा परिवार जिस तरह से 7-8 दिनों तक तड़पा मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि वैसा उनका परिवार नहीं तड़पे, बाबा बैद्यनाथ उन्हें सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना काल में देखा था कि कई लोग रात में भुखा सो जाते थे। इसी से प्रेरणा लेकर मैंने बाबूजी का प्यार शुद्ध स्वस्थ आहार अब रात में भी चलाने का निर्णय लिया है। मेरे साथी रात में बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन, देवघर रेलवे स्टेशन, टावर चौक और जसीडीह रेलवे स्टेशन जाएंगे और लोगों तक शुद्ध और स्वस्थ आहार पहुंचाने का काम करेंगे। श्री बलियासे ने आगे कहा कि मुझे समझ सेवा से कोई नहीं मिला सकता है, मैं दिल से समाज सेवा करता हूं और समाज सेवा से जुड़ा हूं। जिनको जो राजनीति करना है वह करें। मेरा समय और हालात खराब था कि मेरे साथ ऐसा हुआ बाबा बैद्यनाथ इस पर विचार करेंगे।








