
नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से चंदा मेमोरियल स्कूल में स्वास्थ्य सह दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
शिविर में पहुंचे 80 बच्चों का किया गया नि: शुल्क ईलाज, दिया गया उचित सलाह
बच्चों ने सामुहिक रूप से किया हनुमान चालीसा पाठ और गाए राष्ट्रीय गीत, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर है कि देश के सभी बच्चे को हनुमान चालीसा पाठ और गायत्री मंत्र कंठस्थ याद हो: विनोद
दैनिक क्रिया के साथ अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहे लोग: डॉ राजीव रंजन
देवघर। सोमवार को नरेंद्र मोदी विकास मिशन व देवघर डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से स्थानीय रामपुर के चक्रवर्ती लेन एचपी गैस गोदाम के समीप स्थित चंदा मेमोरियल स्कूल में स्वास्थ्य सह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी, देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, विद्यालय की निर्देशक शाहुल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में पहुंचे 80 बच्चों के स्वास्थ्य व दांतों का इलाज कर नि: शुल्क दवा वितरण कर उचित सलाह डॉ राजीव रंजन व डॉ पूजा राय दिया गया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच ब्रस व पेस्ट नि: शुल्क वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय झंडा के साथ तिरंगा यात्रा में बच्चे शामिल हुए।

मौके पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन के द्वारा किया गया यह पहल सराहनीय व झारखंड का अनोखा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर है कि देश के सभी बच्चे को हनुमान चालीसा पाठ और गायत्री मंत्र कंठस्थ याद हो, ताकि देश में सनातन जागरण का तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने मांग किया कि जिस तरह न्यायालय में गीता का शपथ दिलाया जाता है तो उसे विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। मौके पर देवघर डेंटल क्लिनिक के डॉ राजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से लोग अपने दैनिक क्रिया के लिए चिंतित रहते हैं, उसी तरह अपने स्वास्थ्य के लिए भी चिंतित रहे तो बेहतर है। मुंह व दांत मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी अनदेखी आने वाले समय में घात भी साबित हो सकता है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। विशेष दिनों के साथ ही व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। समय समय पर विभिन्न संस्थानों द्वारा लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है।

इसके अलावा लोगों को दंत व मुंह के साथ स्वास्थ्य की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा का सेवन करें। देखा जाता है कि कभी कभी कई मरीज शार्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक परेशानी से जूझते हैं। इसलिए इससे बचने की जरूरत है। मरीजों को हल्का स्वस्थ व दंत के साथ मुंह की परेशानी होने पर स्वयं या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसका सेवन करते हैं, जो मरीजों के लिए हानिकरक भी सिद्ध हो सकता है। जब आगे चलकर समस्या अधिक बढ़ जाता है तो मरीजों को और अधिक परेशानी होती है। शिविर को सफल बनाने में नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी, देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, निलम कुमारी, रूपा कुमारी, प्रिया कुमारी, कंचन कुमारी, अलका कुमारी, रेशमा देवी, उदय कुमार, बाबा सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









