देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से कुंडा में चिकित्सा शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से कुंडा में चिकित्सा शिविर आयोजित 

शिविर में पहुंचे 45 मरीजों का किया गया नि: शुल्क ईलाज, दिया गया उचित सलाह 

त्योहार, पर्व या अन्य विशेष दिनों के साथ व्यक्ति को स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी: डॉ राजीव रंजन 

देवघर। बुधवार को स्थानीय देवघर डेंटल क्लिनिक की ओर से शहर के वार्ड नंबर 36 के कुंडा में स्वास्थ्य सह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन की देखरेख में 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच किए जाने के साथ दांत व मुंह से संबंधित रोग का नि: शुल्क ईलाज कर उचित सलाह दिया गया। चिकित्सा शिविर में आए मरीजों का ईलाज डॉ राजीव रंजन व डॉ पुजा राय द्वारा किया गया। मौके पर डॉ राजीव रंजन ने कहा कि त्योहार, पर्व या अन्य विशेष दिनों के साथ ही व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। समय समय पर विभिन्न संस्थानों द्वारा लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसके अलावा लोगों को दंत व मुंह के साथ स्वास्थ्य की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा का सेवन करें। देखा जाता है कि कभी कभी कई मरीज शार्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक परेशानी से जूझते हैं। इसलिए इससे बचने की जरूरत है। मरीजों को हल्का स्वस्थ व दंत के साथ मुंह की परेशानी होने पर स्वयं या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसका सेवन करते हैं, जो मरीजों के लिए हानिकरक भी सिद्ध हो सकता है। जब आगे चलकर समस्या अधिक बढ़ जाता है तो मरीजों को और अधिक परेशानी होती है। शिविर को सफल बनाने में देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन, डॉ पूजा राय, उदय कुमार, मुन्ना राउत, नितेश राउत, सिकंदर यादव, गौतम कुमार सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें