
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का आगाज
जमशेदपुर वूमेंस ने देवघर वूमेंस टीम को पांच विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच देवघर की पूर्णिमा कुमारी को दिया गया
देवघर। गुरुवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित् इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का आगाज हुआ। इसके लिए देवघर को ग्रुप ए का वेन्यू मिला है। इस ग्रुप में हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, देवघर, रामगढ़ और गुमला की टीम भाग ले रही है। आज पहला मैच देवघर वूमेंस बनाम जमशेदपुर वूमेंस के बीच खेला गया। आज के खेले गए मैच में जमशेदपुर वूमेंस की टीम ने देवघर वूमेंस टीम को पांच विकेट से हरा दिया। देवघर टीम के कप्तान सोनिया कुमारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर वूमेंस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 135 रन बनाएं। देवघर टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिमा कुमारी ने 58 गेंद खेलकर आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाएं। वहीं दूसरे बल्लेबाज सोनिया कुमारी ने 25 गेंद खेल कर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए एवं सुलेखा टुडू ने 26 गेंद खेलकर एक छक्का तीन चौका की मदद से 22 रन बनाएं। जमशेदपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सिमरन निशा ने दो विकेट लिया एवं अदिति शर्मा और मुस्कान कुमारी यह दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए एक विकेटलिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर की टीम ने 18 ओवर दो गेंद में 5 विकेट होकर 136 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। जमशेदपुर की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नदिया अली ने 34 गेंद खेलकर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाया एवं कुमारी सविता ने 23 गेंद खेल कर एक छक्का पांच चौका की मदद से 32 रन बनाई। देवघर टीम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंजलि, सरिता ,लक्ष्मी, सोनिया एवं पूर्णिमा कुमारी सभी गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए एक-एक विकेट लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच देवघर की पूर्णिमा कुमारी को दिया गया। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार और वकील अहमद थे एवं स्कोर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे। टीआरड के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे। मैच में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से एलो ऑफिसर के रूप में केएन सिंह मौजूद थे। कल का मैच गुमला बनाम जमशेदपुर के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिव विजय झा, अनिल झा, संजय मालवीय, नीरज कुमार सिन्हा , इफ्तिखार शेख, अमरेंद्र कुमार, अभय गुप्ता, कंचन कुमार सौरभ, आलोक राजहंस, राकेश पांडेय मौजूद थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।









