
विहिप बजरंग दल की ओर से सीता नवमी पर कार्यक्रम आयोजित
देवघर। विहिप बजरंग दल की ओर से मंगलवार को देवघर नगर के वार्ड नंबर 29 के माथाबंध मोहल्ले के महावीर मंदिर में सीता नवमी कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय एवं प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह ने सीता नवमी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अशोक जी बजरंग दल संयोजक अभिषेक मिश्रा बाल उपासना प्रमुख शुभम जी, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका रीता जी, सह नगर संयोजिका नीतू गुप्ता जी, सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, उमा गुप्ता, गायत्री देवी, पूनम वर्मा, रीता देवी, सुशीला देवी, सुचिता कुमारी, पूजा केसरी, समादेवी, बलराम प्रसाद वर्मा, प्रदीप झा, गीता देवी सहित कई पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।









