भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कोष संग्रह व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कोष संग्रह व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

 

 

 

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सशक्त बनाने पर जोर, शहर के सम्पन्न नागरिकों से सहयोग अभियान चलाने का निर्णय

 

 

 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में कोष संग्रह, सदस्यता अद्यतन, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्तदान शिविर और आगामी कार्यकारिणी निर्वाचन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

 

 

https://yourwebsite.com/indian-red-cross-deoghar-meeting-november-2025

 

 

 

देवघरभारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक रविवार को रेडक्रॉस कार्यालय, नया सदर अस्पताल परिसर झौंसागढ़ी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जितेश राजपाल ने की, जबकि संचालन सचिव निरंजन कुमार सिंह ने किया।

 

बैठक के दौरान आगामी कार्यकारिणी के प्रस्तावित निर्वाचन पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही संस्था के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विमर्श हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से रेडक्रॉस के कोष संग्रह, विभिन्न कार्यक्रमों के आय-व्यय एवं सामुदायिक सेवाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सम्पन्न एवं इच्छुक नागरिकों से सहयोग प्राप्त करने के लिए एक कोष संग्रह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक रविवार रेडक्रॉस सदस्य नगर भ्रमण कर सहयोग की अपील करेंगे।

 

कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण लेखा विवरणी की प्रस्तुति नहीं हो सकी। बैठक में वेबसाइट व सदस्यता सूची के अद्यतन, मृत सदस्यों के नाम हटाने, सदस्य पहचान पत्र निर्माण तथा सोशल मीडिया पर गतिविधियों को साझा करने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

 

आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत एम्स देवघर में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, विद्यालयों में सायबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, स्वच्छता जागरूकता अभियान, तथा आई एवं हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने पर विचार किया गया।

 

ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर द्वारा प्रस्तावित वृहत रक्तदान शिविरों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

 

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन प्रस्ताव को शीघ्र संपादित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी देवघर इकाई से समन्वय स्थापित कर आग्रह किया जाएगा।

 

अंत में सभी सदस्यों ने रेडक्रॉस देवघर इकाई की सामुदायिक सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया तथा संगठन को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

#Deoghar #RedCrossSociety #IndianRedCross #BloodDonation #HealthAwareness #CyberSafety #FirstAidTraining #CommunityService #JharkhandNews

 

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें