पुलिस कप्तान सौरभ ने देवघर के 13 पुअनि व 55 सअनि का किया ताबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस कप्तान सौरभ ने देवघर के 13 पुअनि व 55 सअनि का किया ताबादला 

देवघर। जिले के पुलिस कप्तान सौरभ ने बुधवार को जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने इस बाबत जारी आदेश में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब योगदान करने का निर्देश देते हुए संबंधित थाना या प्रतिष्ठान प्रभारी के माध्यम से अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित कर व थाना व प्रतिष्ठान प्रभारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों ने 13 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 55 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं। इस तबादला आदेश से सभी प्रभारी को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब पदाधिकारियों की कमी का कोई बहाना नहीं चलेगा।

स्थानांतरित पुलिस अवर निरीक्षक 

स्थानांतरित पुलिस अवर निरीक्षकों में प्रफुल्ल मांझी को साईबर थाना से सारठ थाना, संदीप भगत को करौं थाना से मधुपुर थाना, अजय कुमार को साईबर थाना से प्रभारी तकनीकी कोषांग, अजय कुमार 2 को पुलिस केंद्र देवघर से प्रभारी एम्स टीओपी, संजय कुमार शर्मा को मधुपुर थाना से पुलिस केंद्र, सुदामा प्रसाद को पालोजोरी थाना से पुलिस केंद्र, विजय कुमार 1 को पालोजोरी थाना से पुलिस केंद्र, शिशुपाल महतो को खागा थाना से पुलिस केंद्र, लक्ष्मण बोबोंगा को पालोजोरी थाना से सोनारायठाढ़ी थाना, मिथिलेश कुमार को यातायात थाना से नगर थाना, अमर कुमार राम को जिला नियंत्रण कक्ष देवघर से नगर थाना, सौरभ राज को कुंडा थाना से अपराध विश्लेषण एवं नियंत्रण कक्ष देवघर व कमलेश राम को पुलिस केंद्र से जनशिकायत कोषांग में पदस्थापित किया गया है।

स्थानांतरित सहायक अवर निरीक्षक 

जिले के स्थानांतरित सहायक पुलिस निरीक्षकों में राजकुमार टुडू को नगर थाना से पुलिस केंद्र, चंचल प्रसाद यादव को नगर थाना से पुलिस केंद्र, भावेश चंद्र दास को नगर थाना से पुलिस केंद्र, मनोज कुमार पासवान को नगर थाना से पुलिस केंद्र, श्याम कुमार को नगर थाना से पुलिस केंद्र, नागेन्द्र प्रसाद यादव पथरौल थाना से पुलिस केंद्र, चंदन कुमार को कुंडा थाना से नगर थाना, रामविलास शर्मा को बाबा मंदिर थाना से नगर थाना, राजू रजवार को मोहनपुर थाना से नगर थाना, अजित कुमार तिवारी को जसीडीह थाना से नगर थाना, संजय रजक को देवीपुर थाना से नगर थाना, धनंजय कुमार मिश्रा को मधुपुर थाना से नगर थाना, फैयाज अहमद खां पुलिस केंद्र से नगर थाना, सोनामनी टुडू महिला थाना मधुपुर से नगर थाना, अरविंद कुमार 2 को सारठ थाना से नगर थाना, जमशेद आलम को नगर थाना से सारठ थाना, दीपक मंडल को रिखिया थाना से सारठ थाना, भरत सिंह को देवीपुर थाना से सारठ थाना।

किसी को पुलिस केंद्र तो किसी को थाना 

जयचंद्र सोरेन को नगर थाना से पालोजोरी थाना, शिवचरण होनहांगा पुलिस केंद्र से पालोजोरी थाना, छोटन राम पुलिस केंद्र से पालोजोरी थाना, भरत कुमार को पुलिस केंद्र से पालोजोरी थाना, भागीरथ महतो को पुलिस केंद्र से पालोजोरी थाना, रूसीलाल हेम्ब्रम को नगर थाना से मधुपुर थाना, सत्येंद्र कुमार कुंडा थाना से मधुपुर थाना, शशिभूषण राय को जसीडीह थाना से मधुपुर थाना, अरविंद महतो को पुलिस केंद्र से मधुपुर थाना, कोलाय कालुंडिया को कुंडा थाना से खागा थाना, बुधन सिंह मेलगांडी को पुलिस केंद्र से खागा थाना, चुन्नू प्रसाद मंडल को कुंडा थाना से पथरौल थाना, प्रवीण कुमार शर्मा को यातायात थाना से मोहनपुर थाना, सुरेश कुमार रवानी को सारठ थाना से मोहनपुर थाना, हेमलाल मरांडी को रिखिया थाना से जसीडीह थाना, किरण बास्की को सारवां थाना से जसीडीह थाना।

पदाधिकारियों की कमी का नहीं चलेगा बहाना 

सामंत कुमार को मधुपुर थाना से जसीडीह थाना, रविंद्र कुमार सिंह को रिखिया थाना से देवीपुर थाना, रामानुज कुमार को मधुपुर थाना से देवीपुर थाना, संतोष कुमार मंडल को खागा थाना से देवीपुर थाना, अभय कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र से देवीपुर थाना, बेचन पासवान को मारगोमुंडा थाना से देवीपुर थाना, लक्ष्मण तुरी को जसीडीह थाना से रिखिया थाना, बेंजा उरांव सारवां थाना से रिखिया थाना, पंचम कुमार शर्मा को देवीपुर थाना से रिखिया थाना, विरेंद्र राम को सारवां थाना से मारगोमुंडा थाना, तिलेश्वर यादव को देवीपुर थाना से कुंडा थाना, विश्वंभर विश्वकर्मा को सारठ थाना से कुंडा थाना, शंभूनाथ शर्मा को पालोजोरी थाना से कुंडा थाना, उषा कुमारी को देवीपुर थाना से महिला थाना मधुपुर, सुमित कुमार को मधुपुर थाना से सारवां थाना, सच्चिदानंद सिंह 2 को चितरा थाना से सारवां थाना, मुकेश कुमार मिश्रा को पुलिस केंद्र से सारवां थाना, जयपाल मुंडा को पुलिस केंद्र से बुढ़ई थाना, आमुष होरो को पुलिस केंद्र से पत्थरड्डा ओपी, तबरेज अंसारी को पुलिस केंद्र से सोनारायठाढ़ी थाना तथा निर्भय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से चित्रा थाना में पदस्थापित किया गया है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें