शहीद नीरज के परिजनों को 50 लाख व नौकरी दे राज्य सरकार: रणधीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद नीरज के परिजनों को 50 लाख व नौकरी दे राज्य सरकार: रणधीर

देवघर। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए अग्नि वीर जवान कजरा के नीरज कुमार चौधरी के आश्रितों को झारखंड सरकार 50 लाख रुपया की सहायता व छोटे भाई को नौकरी देने का काम राज्य सरकार करें। पूर्व से झारखंड में ऐसी परंपरा रही है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रंधीर कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारत माता का सच्चा सपूत अग्नि वीर जवान शहीद नीरज चौधरी देश के लिए अपने को बलिदान दे दिया, लेकिन दुःख इस बात का है कि देश के एक सच्चे सपूत को हमने खो दिया। नीरज ने देश के लिए अपने को बलिदान देकर देश, राज्य व देवघर जिला का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें दुख इस बात का है कि शहीद के घर आज के दिन या अंतिम संस्कार के मौके पर झारखंड सरकार के किसी मंत्री को उपस्थित रहना चाहिए था, लेकिन दुःख इस बात का है कि कोई मंत्री ना घर गया ना परिजनों के साथ खड़ा रहा। जबकि झारखंड में शुरू से ऐसी परंपरा रही है कि कोई भी सैनिक यदि शहीद होता है तो राज्य सरकार का मंत्री वहां जरूर जाता है। रणधीर सिंह ने कहा कि आज सुबह हमारी बात भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से हुई है। मैंने उन्हें परिजनों का हाल-चाल बताते हुए भारत सरकार से 2 करोड़ रूपया आश्रित को दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से शहीद नीरज चौधरी की याद में तोरण द्वार व प्रति मां लगाया जाएगा। इस बात की घोषणा कल रात ही हमारे साथी व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने परिजनों से मुलाकात के दौरान ही कही थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें