मोलिना देवी ने परिवार व समाज को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी: ध्रुव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोलिना देवी ने परिवार व समाज को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी: ध्रुव

देवघर। मंगलवार को नेताजी सुभाष जागृति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती के माता की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर नेताजी सुभाष जागृति मंच के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, संरक्षक दीपू झा , जिला सचिव जितेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अभिजीत दे सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व मोलिना देवी अपने जीवन में परिवार और समाज के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने अपने पांच बेटों और दो बेटियों को प्यार और स्नेह से पाला और उन्हें नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी। उनके पति स्व सुबल चंद्र चक्रवर्ती एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित किया और माता ने भी उनके साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उनकी सबसे बड़ी विशेषता उनका प्यार और स्नेह था। वह अपने परिवार के सदस्यों को बहुत प्यार करती थीं और हमेशा उनकी भलाई के लिए चिंतित रहती थीं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 14

Leave a Comment

और पढ़ें