राष्ट्रीय खेल दिवस पर केजीबीभी सीएम सोर्स विद्यालय रोहिणी में दो दिवसीय खेलकूद एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केजीबीभी सीएम सोर्स विद्यालय रोहिणी में दो दिवसीय खेलकूद एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित 

आयोजन समिति की ओर से सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

देवघर। शनिवार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेश के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रोहिणी में दो दिवसीय खेलकूद एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन समस्त छात्राओं एवं शिक्षको द्वारा प्रभात फेरी का आयोज किया गया। तथा छात्राओं द्वारा अच्छी खेल भावना के लिए खेल शपथ लिया गया। साथ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें सम्मान पूर्वक याद कर सभी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया और हमारी भावी युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन की ऊंचाइयों पर जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सांकेतिक खेल प्रदर्शनी तथा फिटनेस चैलेंज के अंतर्गत स्किपिंग और प्लांक चैलेंज प्रतियोगिता हुई। आयोजन के प्रथम दिन ही विभिन्न आयु वर्ग और हाउस जैसे अंडर 14 और अंडर 19 वर्ग में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट तथा एथलेटिक्स केअंतर्गत  ट्रैक एवं फील्ड में स्प्रिंट दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, डिस्कस थ्रो के आयोजन के साथ शिक्षक छात्र मैत्री खेल के अंतर्गत म्यूजिकल चेयर का मनोरंजनात्मक खेल हुआ। जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन खेल और जीवन मे अनुशासन का महत्व विषय पर एक संगोष्ठी और उद्बोधन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

जिसमें शिक्षको एवं छात्राओं ने अपनी बात रखी। चरणबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत कला गतिविधि में खेल से स्वास्थ्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नोडल शिक्षक सुधीर गुप्ता एवं मिठु दास के देख रेख में संपन्न हुआ। दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी कराई गयी। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अभ्यागत देवघर प्रखंड के बीपीओ रौशन सिंह और विशिष्ट अभ्यागत वीना कुमारी बीपीओ देवघर की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। साथ ही शिक्षकों को भी संमानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन इंदिरा मिश्रा द्वारा भी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में देवघर बीआरसी के मुख्य लेखापाल राहुल ने भी बच्चियों को पुरस्कृत किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी पुरस्कृत हुई। विद्यालय की छात्रा सितारा खातून ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका मयूरी गुप्ता ने शानदार मनमोहक गीत के द्वारा सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षको शिक्षिकाओं सुधीर गुप्ता, मिठु दास, मधुसूदन सिंह, विवेकानंद, प्रसाद, मनीष कुमार, मोबिन अंसारी, बिरजू कुमार, दीपक कुमार, लेखापाल मनी मोहन पाल, राकेश कुमार, सागर कुमार, खुश्बू बाला, बरखा कुमारी, निधि कुमारी, साजिया परवीन, बिंदु कुमारी, रौशनी कुमारी, करुणा निधि, प्रीति बाजपेयी, रौशनी कुमारी, सान्वी रानी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मयूरी गुप्ता ने किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें