श्रृष्टि सुमन ने अंडर 19 वर्ग के महिला युगल में बनी उप विजेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रृष्टि सुमन ने अंडर 19 वर्ग के महिला युगल में बनी उप विजेता

जिला बैडमिंटन संघ ने सृष्टि को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

देवघर। झारखंड बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में हजारीबाग जिले में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में देवघर की श्रृष्टि सुमन ने अंडर 19 वर्ग के महिला युगल में उप विजेता रही। वहीं मिक्स डबल और महिला सिंगल में तीसरा स्थान कांस्य पदक जीता। उनके देवघर आगमन पर देवघर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, कोच सोनाली दुबे ने सृष्टि को शाल देकर किया सम्मानित। मौके पर देवघर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत समय बाद देवघर को ट्रॉफी मिला। इसके लिए इसके लिए सृष्टि को धन्यवाद और अगले बार और भी खिलाड़ी जीते उसके लिए जी तोड़ मेहनत करे। द्रोणाचार्य अवॉर्डी ललित कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मूल मंत्र यही था कि अनुशासन और मेहनत। आशीष झा ने कहा की सभी सीनियर खिलाड़ी अब रविवार को 11 से 1 भी अभ्यास करेंगे। अकादमी का समय के बाद भी मेहनत करनी की जरूरत है। श्रृष्टि ने सभी पदाधिकारियों सहित कोच सोनाली दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। साथ ही मासिक प्रतियोगिता सहित जिला में लागतार इवेंट खेलने का मौका मिल रहा है। इससे हमें काफी सीखने को मिलता है। इस मौके पर लक्ष्य एकेडमी के सभी खिलाड़ी मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें