प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता संपन्न     

विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

देवघर। गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय आरमित्रा सीएम सोर्स एवं आरएल सर्राफ स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन देवघर प्रखंड के बीपीओ रौशन सिंह द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर के किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बीपीओ रौशन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री सिंह  द्वारा टीमों का परिचय प्राप्त कर अच्छे खेल हेतु शुभकामनाएं दिया गया। प्रतियोगिता में देवघर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका में कुल 35 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग यथा अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में कुल 18 टीमों एवं बालक वर्ग में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग में केजीबीभी सीएम सोर्स ने मातृ मंदिर सीएम सोर्स स्कूल को हराकर ट्राफी अपने नाम किया। वही अंडर 17 बालिका वर्ग में मातृ मंदिर की टीम ने श्री लीला नंद पागल बाबा को हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग में संघर्ष पूर्ण मुकाबले में मातृ मंदिर सीएम सोर्स ने  केजीबीभी सीएम सोर्स को हराया। बालक वर्ग अंडर 14 कबड्डी में यूएचएस चांदडीह ने आर मित्रा स्कूल को हराकर विजेता बनी। वही अंडर 17 में श्री लीलानंद पागल बाबा जसीडीह ने आरएल सर्राफ को हराया। कबड्डी अंडर 19 बालक वर्ग में यूएचएस मानिकपुर ने यूएचएस चांदडीह को हराकर ट्राफी अपने नाम किया।खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग  किया। खो-खो अंडर 14 बालक वर्ग में एसबीराय हाई स्कूल सिमरा विजेता बनी। अंडर 17  में हाई स्कूल माणिकपुर अंडर 19 वर्ग में भी मानिकपुर ही विजेता रही और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 में एसबी राय सिमरा, अंडर 17 में सेंट मैरी तथा अंडर 19 में माणिकपुर ने विजय श्री प्राप्त किया। देवघर प्रखंड के बीपीओ रौशन सिंह, बीआरसी के अकांटेंट राहुल भारद्वाज, यूएचएस मानिकपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक  आलोक कुमार एवं राकेश झा द्वारा विजयी खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

पूर्व के शेष वॉली बाल प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में मातृ मंदिर सीएम सोर्स विजेता रही। वहीं बालक वर्ग अंडर-14, 17, 19 तीनो वर्ग में आर मित्रा सीएम सोर्स ने जीत दर्ज की। प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों शेख मोहम्मद शाहिद, संतोष कुमार पटेल, राकेश रंजन, पंकज सिंह, निर्मलेन्दु गायन, श्याम मिलन मौर्य, निर्मल वर्मा, हरिदास कुमार, मयूरी कुमारी, ठाकुर मणि भूषण, मधुसूदन सिंह की भूमिका सरहनीय रही। मैच में रेफरी की भूमिका में अमन कुमार, रोहित मिश्रा, अमित कुमार, विकास कुमार, सौरभ सिंह, मयंक कुमार, राहुल सिंह ने निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें