भाजपा जिला कमेटी की ओर से मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा जिला कमेटी की ओर से मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस 

देश के विभाजन में लगभग दस लाख लोग मारे गए: विकास प्रीतम 

देवघर। गुरुवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एक होटल के सभागार जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर कर वंदे मातरम के गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता विकास प्रीतम ने कहा कि देश के विभाजन उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। देश के विभाजन में लगभग 10 लाख लोग मारे गए और लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में दर-दर भटकना पड़ा। पंडित नेहरू ने लियाकत का समझौता हुआ समझौते में पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की चिंता नहीं आज भी ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेवा ने पूर्ण सफलता पाई लेकिन कांग्रेस इंडिया गठबंधन ने अदभुत्व पूर्ण सफलता को झूठ लाने का प्रयास कर रही है। देश की जनता सब समझ रही है सब देख रही है, जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। युवा पीढ़ी को याद दिलाने के लिए युवा पीढ़ी को विभाजन विभीषिका के बारे में बतलाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं‌। इस दिन कांग्रेस ने देश के टुकड़े में बाटकर मां भारती के सम्मान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए इस विभाजन में हजारों हजार हिंदुओं की जान गई। यही वह कालादीन है हमारे देश का टुकड़े करके जिन्ना और कांग्रेस ने अपने-अपने स्वार्थ के कारण देश के टुकड़े किए जिन्ना ने अपने स्वार्थ में  भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनाया है। निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार हुए लोगों ने अपना घर छोड़ा मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए और हजारों हजार लोगों ने विस्थापन किया मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज देश उसे पार्टी को माफ नहीं करेगा जिस धर्म के नाम पर भारत का बंटवारा किया था और दु:ख की बात तो यह है कि कांग्रेस वर्तमान समय में भी विभाजन की राजनीतिक करने से बाज नहीं आ रही है। जिन्ना और कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण देश के हिंदुओं की हत्या करवाई। जिन्ना चाहता था पाकिस्तान अलग देश बने वह अपनी बात मनवाने के लिए कामयाब हुआ। कांग्रेस ने कभी भी हिंदुओं के लिए नहीं सोचा निर्दोष लोगों के लिए नहीं सोचा इसकी घटिया सोच और मानसिकता के कारण हजारों हजार लोगों ने अपना खून बहाया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रियम, रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, विशाखा सिंह, अधीर चन्द भैया, गोरी शंकर शर्मा, रवि तिवारी, राजीव सिंह, सचिन सुल्तानिया, चंद्रशेखर  खवाडे़, विजया सिंह, विनय चंद्रवंशी, धनंजय तिवारी, बलराम पोद्दार, दिलीप सिंह, धनंजय खवाड़े, अशोक यादव, विष्णु रावत, मुकेश पाठक, आशीष दुबे, सतोष मूर्मू, नीतू देवी,  सीएन दूबे, अलका सोनी, संध्या कुमारी, सोनाधारी झा, बम बम दुबे, विनीता पासवान, प्रहलाद यादव, अंश देव सिंह राजपूत, अमित ठाकुर, रमेश राय, अजीत सिंह, जय मिश्रा, समीर कम्हें, संजय गुप्ता,  दशरथ दास सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें