
पुण्यतिथि पर आजसू के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि
इन्हीं झारखंडी योद्धाओं की सोच से झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है: ध्रुव
नगर निगम क्षेत्र में किया जाएगा एक हजार एक पौधारोपण
देवघर। शुक्रवार को आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने अपने निजी आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा, कुशल राजनेता और आजसू पार्टी के संस्थापक, शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मौके पर केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि आज जो झारखंड राज्य बना है उसमें इन्हीं झारखंडी योद्धाओ की सोच से साकार हुआ है। झारखंड राज्य बनने का उनके अटूट साहस, समर्पण और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उनके पुण्यतिथि पर उनके आदर्श विचारों पर हम लोगों को चलकर यह जो राज्य मिला है उसको विकसित और समृद्ध झारखंड बनाने का हमलोग संकल्प लेंगे। हम लोगों का दायित्व है कि भारत के मानचित्र पर झारखंड का नाम सबसे पहले नंबर पर हो क्योंकि खनिज संपदा से भरा हुआ हमारा राज्य में पुरे भारत का लगभग 50 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड के पास है। इसी कड़ी में देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में उनकी याद में 1001 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।









