
चौरसिया सीनियर सिटीजंस के सदस्यों ने की कांवरियों की सेवा
देवघर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी को चौरसिया सीनियर सिटीजंस देवघर के द्वारा डीसी आवास के निकट कांवरिया सेवा का आयोजन किया गया। इसमें चौरसिया सीनियर सिटीजंस के द्वारा कांवरियों के सेवार्थ शुद्ध जल,चाय,फल आदि का वितरण किया गया। शिविर में डॉ प्रमोद चौरसिया के द्वारा थके-हारे और घायल कांवरियों का प्राथमिक उपचार भी किया गया।मौके पर सेवा कर रहें संस्था के वरीय सदस्य सह सेवानिवृत्त डीएफओ हंस कुमार मंडल ने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हम सब बाबा नगरी निवासी हैं और कांवरियों की सेवा का हमलोगों को मौका मिलता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर चौरसिया सीनियर सिटीजंस के सदस्य रंजीत कुमार साहू, रेणु देवी, हंस कुमार मंडल, रविंद्र नाथ मोदी, प्रमोद चौरसिया, गोपाल मंडल, कविता मंडल, डॉ प्रमोद चौरसिया, अर्चना चौरसिया, अशोक कुमार तंबोली, सरिता देवी, सोमनाथ चौरसिया, विजय कुमार चौरसिया, पुष्पा मोदी, राजकुमार तंबोली, अनीता देवी, सोनू, रामदेव प्रसाद एवं समस्त चौरसिया सीनियर सिटीजंस ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।










