भोजपुरी नायक अरविंद अकेला कल्लू ने फीता काट कर किया चंलत कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी नायक अरविंद अकेला कल्लू ने फीता काट कर किया चंलत कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन 

स्व भगवती सिन्हा व स्व राजीव रंजन प्रसाद की स्मृति में वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के तत्वावधान में संचालित हो रहा है शिविर 

देवघर। स्व भगवती सिन्हा व स्व राजीव रंजन प्रसाद की स्मृति में वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा देवघर के तत्वावधान में संचालित चलन्त कांवरिया सेवा का आज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मशहूर भोजपुरी नायक अरविंद अकेला कल्लू द्वारा फीता काट कर नम: पार्वती पतये… के जयघोष के साथ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के सचिव विनायक सिन्हा के द्वारा शॉल ओढा कर स्वागत किया गया। तत्पशचात चलन्त कांवरिया सेवा शुरू हुआ। चित्रगुप्त सभा के सेवादारों द्वारा पुड़ी- हलुआ को पैक कर व बोतल बंद मिनरल वाटर को बोल बम के रास्ते जाकर नि:शुल्क वितरण शुरू कर दिया गया। मौके पर सचिव विनायक सिन्हा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कर्मो से छोटा और बड़ा बनता है। अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है। वहीं गलत कर्म करने वाला व्यक्ति अपयश प्राप्त करता है। इसलिए व्यक्ति को जब जब मौका मिले अच्छे कर्म को करते रहना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति का आंकलन उसके कार्यों से ही किया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देवघर आने वाले शिवभक्तों की सेवा शिव पूजा के समान है।

वैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा के सदस्य मास भर कांवरियों की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे रहते हैं। विनायक सिन्हा ने मीरा सिंहा संजय सिंहा, रश्मि बरियाल, प्रवीण बैरियार, सिम्मी बैरियार, निम्मी सिंहा, संदीप शंकर, मीनाक्षी सिन्हा, संगीत सिंहा, रक्षित रंजन, रितिक रंजन के प्रति हृदय से आभार जताते हुए कहा कि आज के शिविर में इनके आर्थिक सहयोग ने टीम को संबल प्रदान किया। मौके पर प्रदीप कुमार सिन्हा, विनायक सिन्हा, अजय प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, रमन अम्बष्ठा, विनय कुमार सिन्हा, अनय कुमार सिन्हा, प्रणय कुमार सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा, पंकज कुमार, राजेश कुमार, अजय प्रताप सिन्हा, संजय आनन्द, सुमन कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिन्हा, उदय प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, अन्य कुमार सिन्हा, कुमार अभिषेक, अमिताभ कुमार सिन्हा, अजय प्रताप सिन्हा, संजय आनंद, सुमन कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिन्हा, उदय प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, प्रकाश चन्द्र वर्मा, गौरव सिन्हा, सुरज कुमार सिन्हा, प्रत्युष सिन्हा, विद्या सागर प्रसाद, लंबोदर प्रसाद, आशुतोष प्रसाद, राकेश रंजन, आदित्य प्रसाद, अदविक सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 8

Leave a Comment

और पढ़ें