
बीएड कॉलेज के पास इनर व्हील क्लब ने की सेवा कांवरियों की सेवा
देवघर। पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा बीएड कॉलेज के पास सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। देवघर में श्रावणी मेला का विशेष महत्व है। पूरा शहर इस माह कावरियों के बोल बम के नारों से गूंजता रहता है। कांवरियां भक्त उत्तर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर सावन की रिमझिम फुहारों के बीच शिव भक्ति में सुरताल में झूमते हुए बाबा के दरबार पहुंचते हैं और हर हर महादेव का नारा लगाते हैं। इस अवसर पर हर वर्ष इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर भी श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहती है। आज सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा शीतल पानी, जूस, पेठा, फल का वितरण किया गया। सोमवार को श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ होती है लंबी लाइन के कारण श्रद्धालु थक जाते हैं और पानी व जूस की उन्हें जरूरत पड़ती है। सभी सदस्य कांवरिया की सेवा कर आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, ममता किरण, श्वेता केसरी, बेबी रोमा, सरिता अग्रवाल, सारिका साह, रश्मि रंजन झा, कल्पना झा, सीमा मुंद्रा, सोना खेतान, रूपा छावछारिया, नमिता भगत, निम्मी दास, करुणा वर्मा, निशा गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रेनू सिंघानिया सहित अन्य सदस्य का साथ पूर्ण सहयोग रहा।










